फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: फूलपुर रेलवे क्रॉसिंग पर आज नौ घंटे का रहेगा ब्लॉक

Sat, 15 Nov 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अयोध्या–प्रयागराज रेलखंड पर स्थित कूरेभार फूलपुर रेलवे क्रॉसिंग पर रविवार सुबह नौ से शाम छह बजे तक ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेलवे लाइन का अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। फाटक से होकर गुजरने वाले सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन

कूरेभार–धनपतगंज मुख्य सड़क मार्ग पर यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ेगा। शनिवार को इस बात जानकारी सीनियर सेक्शन इंजीनियर द्वितीय केपी यादव ने दी। बताया कि अनुरक्षण कार्य के दौरान अनावश्यक भीड़भाड़ और परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें