फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मां पर एफआईआर के सवाल पर अपर्णा बोलीं, नो कमेंट...

Sat, 20 Sep 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करतीं राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव शुक्रवार को सुल्तानपुर पहुंचीं। उन्होंने जिला जेल में महिला बंदियों से भेंट की। उन्होंने बताया कि यहां पुस्तकालय बन रहा है, मैं उसमें पुस्तकें दूंगी। इसके बाद उन्होंने अपनी मां पर हुए केस के सवाल पर सिर्फ ‘नो कमेंट’ कहा। परिवार पर किए सवाल को टालते हुए कांग्रेस व राहुल गांधी काे घेरा।
विज्ञापन



उन्होंने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए तंज कसा। हाइड्रोजन बम वाले बयान पर कहा कि वोट चोरी करना न करना एक विषय है। कांग्रेस से ज्यादा वोट चोरी किसने की है, बोफोर्स क्या है।


कहा कि गूगल पर सर्च कर लीजिए, कांग्रेस की पोल खुल जाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कई बातें कहीं। कहा कि प्रधानमंत्री ने एक बात जरूर की है कि जो लोग आतंकवाद फैला रहे थे, उनकी नींद उड़ा दी है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि राहुल अजीब तरीके से बात करते हैं, तो हो सकता है पीएम की तारीफ करने के बजाय वह इस तरह की बात कर रहे हों।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार की एजेंसीज के बारे में अनाप शनाप बोलने से उनकी राजनीति नहीं चमकेगी। पॉलिटिक्स में वो इतने समय से हैं, इतने बड़े परिवार से हैं, वो ऐसी बात क्यों करते हैं? मेरी समझ में नहीं आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें