फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से वृद्ध की मौत, 17 और मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सात दिनों से अमहट स्थित एल-2 हॉस्पिटल मे भर्ती कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग की इलाज के दौरान बीती रात मौत हो गई। कोरोना की तीसरी लहर में जिले में यह पहली मौत है। उधर, जिले में बुधवार को कोरोना के 17 नए केस मिले हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 97 हो गई है। कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के दूबेपुर निवासी सत्य नारायण (71) बीमार थे। परिवारीजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में डॉक्टरों को दिखाया था। चार जनवरी को उनकी जांच हुई तो वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें अमहट के कोरोना एल-2 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बीती रात उपचार के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई। एसीएमओ डॉ. लक्ष्मण सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एएन राय ने बताया कि बुधवार को 17 पॉजिटिव केस मिले हैं जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। अब तक जिले में कुल 97 कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। उन्होंने जिले वासियों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने व टीकाकरण करवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें