फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में अधिकारियों ने की आवास के अपात्रों की तलाश

विज्ञापन
26. सुल्तानपुर में आयोजित चौपाल को संबोधित करते डीएम। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दूबेपुर के बांसी ग्राम पंचायत में आयोजित चौपाल में मंगलवार को डीएम व सीडीओ ने पीएम व सीएम आवास के अपात्रों की तलाश की। ग्रामीणों के सामने आवास के लाभार्थियों की सूची पढ़कर सुनवाई गई। ग्रामीणों से सूची में शामिल अपात्रों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

चौपाल में डीएम रवीश गुप्ता ने कहा कि अपात्रों को पीएम व सीएम आवास दिए जाने पर संबंधित के कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने सीडीओ अतुल वत्स को इस पर नजर रखने का निर्देश दिया। ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद दोनों अधिकारियों ने प्रधानमंत्री आवास, शौचालय व साफ-सफाई का जायजा लिया।
डीएम ने शौचालयों के सत्यापन का निर्देश डीपीआरओ आरके भारती को दिया। इसके पहले दूबेपुर के गोड़वा गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण कर पशुओं की व्यवस्था देखी। डीएम ने गोवंशों के खान-पान, टीकाकरण आदि की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें