फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए प्रशिक्षित किए गए अधिकारी-कर्मचारी

Thu, 27 Jul 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। फसलों के डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए बुधवार को अधिकारी, सुपरवाइजर व कर्मचारी प्रशिक्षित किए गए। क्रॉप डिजिटल सर्वे के तरीकों की जानकारी देते हुए सर्वे का सही समय डालने का निर्देश दिया गया। राज्य स्तर पर प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट गठन के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन




विकास भवन में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए डीएम जसजीत कौर ने कहा कि एग्री स्टैक परियोजना के तहत डिजिटल क्रॉप सर्वे राजस्व विभाग की टीम से कराया जाना है। राजस्व अधिकारी का पद खाली होने पर कृषि विभाग का सहयोग लिया जाएगा। इसमें चालू वित्तीय वर्ष में सर्वे के समय फसलों की फोटो समेत सभी जानकारी दी जाएगी।


उन्होंने बताया कि एसडीएम, तहसीलदार, नायब, लेखपालों के साथ ही कृषि विभाग की ओर से इसमें सहयोग दिया जाएगा। सर्वे के समय किसानों को समर्थन मूल्य दिलाने के साथ ही नुकसान की भी परख की जाएगी। अधिकारियों ने मोटे अनाज के उत्पादन पर जोर दिया।
विज्ञापन



मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक ने जानकारी देते हुए सही सर्वे करने का निर्देश दिया। कार्यशाला में योजनाओं के लाभ के बारे में भी बताया गया। इस मौके पर एडीएम वित्त मनोज पांडेय, डीडी कृषि रामाश्रय यादव, जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें