फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 अधिकारियों-कर्मचारियों ने फीडिंग में नहीं किया सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजों की घोषणा के बाद दूबेपुर विकास खंड में नामित 18 अधिकारियों-कर्मचारियों ने ब्योरों की फीडिंग में कई बार कहने के बाद भी सहयोग नहीं किया। इस पर नाराजगी जताते हुए ब्लॉक के निर्वाचन अधिकारी ने जिला निर्वाचन अधिकारी को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के नतीजे की घोषणा के बाद नामित कर्मचारियों व अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी ब्योरा ऑनलाइन फीड कराने का निर्देश ब्लॉक के निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित को दिया था।
निर्वाचन अधिकारी के कई बार मौखिक निर्देश के बाद भी विभिन्न विभागों के 18 अधिकारियों-कर्मचारियों ने फीडिंग में सहयोग नहीं किया। इसकी वजह से कार्य कई दिन तक लंबित रहा। इस पर नाराजगी जताते हुए निर्वाचन अधिकारी ने जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देशन का अनुपालन नहीं करने वाले 18 अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के संबंध में रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

इसमें वन विभाग के तीन अधिकारी, आरईएस के दो जेई व एक लेखाधिकारी, पीडब्ल्यूडी के तीन जेई व नौ सेक्रेटरी शामिल हैं। फीडिंग में लापरवाही व सुस्ती का यही हाल अन्य विकास खंडों में भी रहा। इसकी वजह से अभी तक कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें