फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रिपोर्ट दर्ज होने पर किया नर्स का अंतिम संस्कार

Mon, 12 Oct 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर। बरौंसा बाजार में किराये के कमरे में शनिवार सुबह नर्स शिल्पा का शव मिलने के मामले में रविवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। अधिकारियों के समझाने और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। इसके बाद गांव में ही शव को दफनाया गया।
विज्ञापन


बेलगरा सारंगपुर निवासी राम स्वरूप सोनी की पुत्री शिल्पा जेएनएम की पढ़ाई करने के साथ बरौंसा बाजार स्थित एक अस्पताल में नर्स का काम करती थीं। वह अस्पताल के पास ही किराये के कमरे में रहती थीं। शनिवार सुबह उनका शव कमरे में रोशनदान के सहारे कपड़े से बने फंदे से लटका मिला था।

पोस्टमार्टम के बाद शनिवार देर रात शव घर पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। रविवार सुबह परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। जानकारी मिलने पर जयसिंहपुर तहसीलदार मयंक मिश्र, सीओ सुनील कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार राय बेलगरा सारंगपुर पहुंचे।
विज्ञापन


अधिकारियों ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद वे अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मृतका की मां कुसुम की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें