फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अब सात गुना कम खर्च में मिलेगा बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब नए बिजली कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में सात गुना तक कम शुल्क देना होगा। बिजली निगम ने फिक्स चार्ज की नई व्यवस्था लागू कर दी है, जिससे खासकर ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों के उपभोक्ताओं को बड़ा फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

अब तक यदि उपभोक्ता के घर से बिजली पोल की दूरी 60 मीटर से अधिक होती थी, तो नए पोल का एस्टीमेट बनता था, जिसमें 20 से 25 हजार रुपये तक का खर्च आता था, लेकिन नई योजना के तहत बिजली निगम ने पोल की सीमा को 60 मीटर से बढ़ाकर 300 मीटर कर दिया है। इस दायरे में अब उपभोक्ताओं को फिक्स चार्ज के आधार पर ही कनेक्शन मिलेगा।
बिजली निगम के अधिशासी अभियंता सुल्तानपुर अश्वनी कुमार ने बताया कि नई कॉस्ट बुक जारी कर दी गई है और सभी कर्मचारियों को इसके अनुसार कनेक्शन देने के निर्देश भी दे दिए गए हैं। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट : ऐसे करना होगा भुगतान
-एक किलोवाट के कनेक्शन पर 100 मीटर से अधिक दूरी होने पर उपभोक्ता को कनेक्शन शुल्क के अलावा 3500 रुपये जमा करने होंगे।
-दो किलोवाट कनेक्शन के लिए 100 मीटर तक 1500 रुपये और 300 मीटर तक 3500 रुपये देने होंगे।
-तीन से चार किलोवाट कनेक्शन पर 100 मीटर दूरी के लिए 3500 रुपये और 300 मीटर दूरी के लिए 6500 रुपये अतिरिक्त जमा करने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें