फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अब आठ डाकघरों में 24 घंटे रजिस्ट्री सेवा

Tue, 17 Feb 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शाम को प्रधान डाकघर में खुले काउंटर। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रधान सहित आठ डाकघरों में रजिस्ट्री (स्पीड पोस्ट) सेवाएं 24 घंटे मिलेगी। इसके लिए मुख्यालय के आदेश पर विभाग ने चिह्नित डाकघरों में एक-एक कर्मचारी को नियुक्त कर दिया है। इन डाकघरों में रजिस्ट्री व पार्सल सेवा का काउंटर दिन-रात खुला रहेगा, इससे लोगों को सहूलियत मिलेगी और डाक विभाग की आय भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

विभाग के मुताबिक अभी तक रजिस्ट्री व स्पीड पोस्ट की सेवाएं सुबह नौ से शाम चार बजे तक चल रही थीं। सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों के बंद होने के बाद डाकघरों में स्पीड पोस्ट करने के लिए पहुंचने वाले लोगों को वापस होना पड़ रहा है। इसकी वजह से रजिस्ट्री की बुकिंग नहीं हो पा रही थी। इससे विभाग की आमदनी पर प्रभाव पड़ रहा था। इसे देखते हुए विभाग ने सेवा की अवधि बढ़ाते हुए 24 घंटे कर दिया है। विभाग के मुताबिक अब किसी भी समय लोगों के पहुंचने पर रजिस्ट्री की बुकिंग हो सकेगी। रजिस्ट्री की बुकिंग होने से विभाग को आमदनी बढ़ने के आसार हैं।

प्रधान सहित ये शाखा डाकघर चिह्नित
रजिस्ट्री की बुकिंग प्रधान डाकघर में 24 घंटे होगी। लंभुआ, कादीपुर, तवक्कलपुर नगरा, कूरेभार, जयसिंहपुर, दोस्तपुर, बल्दीराय व अलीगंज शाखा डाकघर में रजिस्ट्री की बुकिंग 24 घंटे हो सकेगी। मंडल में अमेठी जिले के भी पांच डाकघर चयनित किए हैं।
विज्ञापन


लोगों ने दी सहूलियत मिलने की जानकारी
शहर निवासी बैंक कर्मी वीरेंद्र ने बताया कि बैंक के कार्य की वजह से छह बजे के पहले अधिकतर छुट्टी नहीं मिल पाती है। समय बढ़ने से रजिस्ट्री की बुकिंग करने में राहत मिली है। विवेकनगर निवासी पप्पू शुक्ला ने बताया कि सोमवार को प्रधान डाकघर में दिल्ली के लिए रात में आठ बजे रजिस्ट्री की बुकिंग किए हैं। जयसिंहपुर निवासी प्रदीप मिश्रा ने बताया कि सात बजे रजिस्ट्री करने गया था।

अमूमन रात आठ बजे तक ही आ रहे लोग
डाक अधीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मुख्यालय के आदेश पर चिह्नित डाकघरों में एक-एक कर्मचारी को नियुक्त किया गया है। रात आठ बजे तक ही लोग रजिस्ट्री कार्य की बुकिंग करने आ रहे हैं। फिलहाल रजिस्ट्री काउंटर रात-दिन खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें