फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े 16 लाख की गड़बड़ी में इसरौली ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कुड़वार विकासखंड की इसरौली ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के मामले में प्रशासन की गाज ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी पर गिरी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी की रिपोर्ट पर डीएम ने ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। साथ ही डीएम ने लंभुआ व नरायनपुरकलां ग्राम पंचायत में ग्रामसभा के कार्य संचालन के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है।
कुड़वार की इसरौली ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी की ओर से विकास कार्यों में किये गए भ्रष्टाचार की शिकायत गांव के लल्लन मौर्य ने की थी।
शिकायत की गंभीरता को देखते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को जांच सौंपी गई थी। सीवीओ की जांच में इसरौली गांव में 16 लाख 56 हजार रुपये के सरकारी धन का दुरुपयोग ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी की ओर से किया जाना पाया गया है। जिला पंचायतराज अधिकारी ने कार्रवाई की संस्तुति करते हुए इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी थी।
विज्ञापन

डीएम ने साढ़े 16 लाख रुपये के भ्रष्टाचार के मामले में ग्राम प्रधान संगीता व ग्राम पंचायत अधिकारी महिमा सिंह को नोटिस जारी किया है।
जिला पंचायतराज अधिकारी ने बताया कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, पिछले दिनों लंभुआ विकासखंड के लंभुआ व अखंडनगर की नरायनपुर कलां ग्राम पंचायत में प्रधान का अधिकार सीज करने के बाद डीएम ने दोनों ग्राम पंचायतों में तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। जिला पंचायतराज अधिकारी निरीशचंद्र साहू ने बताया कि तीन सदस्यीय कमेटी ग्राम पंचायत के कार्यों का संचालन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें