फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: उप लोक आयुक्त के सचिव ने जारी किया नोटिस

Sun, 03 Aug 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर (सुल्तानपुर)। कटसारी के सुरेंद्र बहादुर के मुताबिक उनकी तरफ से प्रस्तुत किए गए परिवाद के संबंध में उप लोक आयुक्त के सचिव ने पुलिस अधीक्षक, सीओ एवं कोतवाल जयसिंहपुर को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

आरोप है कि कटसारी गांव में दो फरवरी 2025 को उनके भतीजे ऋतिक मिश्र पर कुछ लोगों ने फायर कर दिया था, जिससे वह घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट सुरेंद्र बहादुर ने उपलोक आयुक्त उत्तर प्रदेश के यहां परिवाद दाखिल किया था।
इस संबंध में उपलोक आयुक्त के सचिव ने 22 जुलाई 2025 को पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर, सीओ कादीपुर, जयसिंहपुर के तत्कालीन इंस्पेक्टर को प्रकरण के संबंध में 12 अगस्त 2025 के पूर्व पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया है। सीओ कादीपुर ने बताया कि अभी उन्हें नोटिस नहीं मिली है। अगर नोटिस मिलेगी तो जवाब दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें