फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से शुरू होगा प्रत्याशियों का नामांकन

Tue, 31 Jan 2017 10:10 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
चुनाव की प्रशासनिक तैयारियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन बृहस्पतिवार से कलेक्ट्रेट में होंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के नामांकन के लिए अलग-अलग कक्ष बनाया गया है। इनमें सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। नाम निर्देशन के लिए बैरिकेडिंग का कार्य शुरू हो गया है। मंगलवार को डीएम समेत अन्य अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन



जिले में 27 फरवरी को पांचवें चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दो फरवरी से कलेक्ट्रेट में दाखिल होंगे। नामांकन नौ फरवरी तक किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों के अलग-अलग कक्ष बनाए गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट की अदालत में सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए पर्चे भरे जाएंगे। एडीएम प्रशासन की अदालत में सदर (जयसिंहपुर) विधानसभा क्षेत्र का नामांकन होगा।

एडीएम वित्त एवं राजस्व की अदालत में कादीपुर  (सुरक्षित), मुख्य राजस्व अधिकारी की अदालत में लंभुआ तथा सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत में इसौली विधानसभा क्षेत्र के नाम निर्देशन पत्र भरे जाएंगे। दो से नौ फरवरी तक चलने वाले नामांकन के लिए मंगलवार से बैरिकेडिंग का कार्य शुरू हो गया। भीड़ को नामांकन स्थल के बाहर ही रोकने के लिए तिकोनिया पार्क, डाकखाना चौराहा के पास बैरिकेडिंग की जा रही है। मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एस. राजलिंगम, एसपी पवन कुमार व उप जिला निर्वाचन अधिकारी शेषनाथ ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने संबंधित को बुधवार तक बैरिकेडिंग का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें