फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए आज होगा नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को नामांकन दाखिल होंगे। शाम तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच भी पूरी हो जाएगी। नामांकन को देखते हुए दावेदारों के साथ राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन

नामांकन के लिए परिसर के अंदर दावेदार समेत सिर्फ चार लोगों को प्रवेश देने की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम का दावा किया है।
इन दिनों राजनीति का केंद्र बिंदु बने जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए शनिवार को सुबह 11 से शाम तीन बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। शाम तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी।
नाम निर्देशन पत्रों की जांच के बाद मैदान में रहने वाले प्रत्याशियों का निर्णय हो जाएगा। अभी तक तीन ने पद के लिए दावेदारी की है। नामांकन को देखते हुए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम का दावा किया है।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट रवीश गुप्ता ने चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी को देखते तीन उपजिलाधिकारियों समेत पर्याप्त संख्या में पुलिस की ड्यूटी लगाई है। उपजिलाधिकारियों के साथ पुलिस के अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था व भीड़ को रोकने के लिए लगाए गए हैं।
बस स्टेशन के आजाद पार्क व मौनी मंदिर व कलेक्ट्रेट गेट के पास ही भीड़ रोकने की व्यवस्था की गई है। नामांकन के दौरान जिला पंचायत परिसर में दावेदार के साथ एक प्रस्तावक, एक अनुमोदक व एक अन्य को प्रवेश देने का निर्देश जिला मजिस्ट्रेट ने दिया है।
भाजपा, सपा व एक निर्दल कर रहीं दावेदारी
महिला के लिए आरक्षित जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर अभी तक तीन दावेदार सामने आए हैं। इसमें भाजपा, सपा व एक निर्दल दावेदार शामिल हैं। घोषित भाजपा की प्रत्याशी ऊषा सिंह ने चार सेट, सपा प्रत्याशी केशा देवी ने एक सेट व निर्दल अर्चना सिंह ने दो सेट नामांकन पत्र खरीदा है।
अभी तक कुल सात नामांकन पत्र बिके हैं। नाम निर्देशन को देखते हुए राजनीतिक दलों व दावेदारों ने पूरी ताकत झोंक दी है। दावेदार जिला पंचायत सदस्यों को अपने पक्ष में लामबंद व सुरक्षित करने में एड़ी-चोटी का जोर लगा दिए हैं।
नामांकन की होगी वीडियोग्राफी
जिला पंचायत अध्यक्ष के नामांकन की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला पंचायत में डिजिटल घड़ी लगाई गई है। इसके साथ ही नामांकन की वीडियोग्राफी कराने की व्यवस्था की गई है।
डीएम ने कहा कि पारदर्शिता व निष्पक्षता के पूरे इंतजाम किए गए हैं। शनिवार को जिला पंचायत में डीएम/निर्वाचन अधिकारी स्वयं नाम निर्देशन पत्र लेंगे। उनके साथ सहायक निर्वाचन अधिकारी उमाकांत त्रिपाठी व नियुक्त कर्मचारी मौजूद रहेंगे।
जिला पंचायत सदस्यों की सुरक्षा के लिए उन्हें पुलिस सुरक्षा मुहैया करा दी गई है। जिन सदस्यों ने सुरक्षा लेने से मना कर दिया है उन पर पुलिस की ओर से नजर रखी जा रही है, ताकि बाद में कोई असुरक्षा का आरोप-प्रत्यारोप न लगा सके। कहा कि अध्यक्ष पद का चुनाव पूरी निष्पक्षता व पारदर्शिता से कराया जाएगा।- रवीश गुप्ता, जिला मजिस्ट्रेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें