सुल्तानपुर। गौरीगंज के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह समेत नौ आरोपियों पर दर्ज निषेधाज्ञा तोड़ने व पूर्व सीएम मायावती का पुतला फूंकने के मामले में मंगलवार को अभियोजन पक्ष की ओर से कोई गवाह कोर्ट में पेश नहीं हुआ।
विज्ञापन
25 अक्तूबर 2008 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती का सपाइयों ने गौरीगंज कस्बे में निषेधाज्ञा तोड़कर पुतला फूंका था। गौरीगंज के तत्कालीन एसओ बृजेंद्रनाथ शुक्ल ने सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह समेत नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
मामले की सुनवाई स्पेशल जज एमपी-एमएलए पीके जयंत की कोर्ट में चल रही है। कोर्ट ने अभियोजन पक्ष को गवाहों को पेश करने का आदेश दिया था। इसके लिए अदालत ने एसपी को पत्र भी भेजा था।
विज्ञापन
फिर भी मंगलवार को अभियोजन पक्ष का कोई गवाह अदालत में गवाही देने के लिए पेश नहीं हुआ। न्यायाधीश पीके जयंत ने मामले में गवाहों को पेश करने का आदेश देते हुए अगली सुनवाई के लिए 21 मार्च की तिथि नियत कर दी है।