फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण सूची में गाइड लाइन की धज्जियां उड़ीं

Sun, 06 Sep 2015 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ी जद्दोजहद के बाद रविवार को जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी वार्डों एवं ब्लॉक प्रमुख पदों की अनंतिम आरक्षण सूची जारी कर दी गई। जिपंस की 46 वार्डों की सूची में आधी आबादी के लिए 16 सीटें आरक्षित की गई हैं। एससी के खाते में 10 व ओबीसी के हक में 12 सीटें गई हैं। 14 क्षेत्र पंचायत प्रमुखों में एक सीट एससी व एक सीट ओबीसी महिला के लिए आरक्षित की गई है जबकि तीन सामान्य सीटें आरक्षित हुई हैं। प्रशासन ने जिपंस, बीडीसी व ब्लॉक प्रमुखों की अनंतिम आरक्षण सूची जारी करते हुए उसके प्रकाशन का दावा किया है।
विज्ञापन



सूची देखने के लिए लगी भीड़
बड़े इंतजार के बाद रविवार को आरक्षण की अनंतिम सूची जारी होते ही दावेदारों की सूची देखने एवं अपने वार्डों की स्थिति जानने के लिए ब्लॉक मुख्यालयों एवं जिला पंचायत में भीड़ लग गई। दावेदारों ने सूची का प्रिंट भी लिया। सूची जारी होते ही आरक्षण में गड़बड़ी को लेकर आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।
इनसेट

सूची पर दिखी सत्ता की हनक

जिला पंचायत व ब्लॉक प्रमुखों की जारी अनंतिम आरक्षण सूची में चक्रानुक्रम आरक्षण व्यवस्था व गाइड लाइन की धज्जियां उड़ा दी गई हैं। सीटों के  आरक्षण को लेकर सप्ताह भर से चल रहे बवाल के बीच अंतत: सूची पर सत्ता का प्रभाव साफ दिख रहा है। अनंतिम आरक्षण सूची सत्तासीनों के मनमुताबिक बना दी गई है। कादीपुर विधानसभा क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य की सर्वाधिक अनुसूचित जाति की सीट आरक्षित की गई है तो इसौली में सर्वाधिक सामान्य सीट रखी गई है। सदर, लंभुआ व सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्रों में सपाइयों का रसूख खूब चला। जिपंस में कुछ ऐसे वार्ड हैं जो लगातार सामान्य चल रहे हैं जबकि कुछ दोबारा आरक्षण में आ गए हैं।
विज्ञापन


कुड़वार ब्लॉक प्रमुख पद पर चक्रानुक्रम का प्रभाव नहीं
कुड़वार ब्लॉक प्रमुख पद पर अभी तक आरक्षण का प्रभाव नहीं पड़ा है। इस ब्लॉक के लिए चक्रानुक्रम आरक्षण व्यवस्था बेमानी साबित हुई है। यह सीट लगातार चौथी बार सामान्य हुई है। वर्ष 1995 में एक बार सिर्फ महिला के लिए आरक्षित थी।
इनसेट
पूर्व की स्थिति को छुपाया
जिला पंचायत सदस्यों के वार्डों की जारी सूची में प्रशासन ने पूर्व के वर्षों के आरक्षण की स्थिति को छुपा लिया। जारी सूची में सिर्फ मौजूदा वर्ष के आरक्षण का ब्यौरा सीटवार दिया गया।

लगातार चार वार्ड किए गए सामान्य
इसौली विधानसभा क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य की चार महिलाओं के साथ सामान्य सीटें बनाई गई हैं। इसौली व कुछ इससे सटे सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र में जिपंस वार्ड संख्या 32,33,34,35 लगातार सामान्य कर दिया गया है। बवाल के बाद वार्ड संख्या 36 को पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित कर दिया गया है। इन सीटों पर सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों की खास नजर थी। इसी तरह अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी सत्तासीनों के परिवारीजनों के लिए सीटें तैयार की गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें