फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

Fri, 04 Sep 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बड़ी जद्दोजहद के बाद जिला प्रशासन ने अंतिम पंचायत मतदाता सूची के प्रकाशन की तैयारियां कर ली हैं। शनिवार को ग्राम पंचायत के 2844 बूथों, ब्लॉकों एवं तहसील मुख्यालयों पर पंचायत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। प्रकाशन के लिए शुक्रवार की शाम तक सूची भेजी जाती रही।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत मतदाता सूची दुरुस्त करने के लिए करीब दो माह से चल रही जद्दोजहद के बाद प्रशासन अंतिम सूची तैयार करवाने में कामयाब हुआ है। अंतिम सूची की फीडिंग एवं सत्यापन के बाद अधिकारियों ने उसे तैयार कर लिया है। जिले के 2844 बूथों, 14 ब्लॉक मुख्यालयों एवं चारों तहसीलों में शनिवार को प्रकाशन के लिए पंचायत मतदाता सूची शुक्रवार को विकास भवन से भेजी जाती रही।

 निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक शाम तक तकरीबन सभी तहसीलों एवं ब्लॉकों को अंतिम मतदाता सूची भेज दी गई। ब्लॉक मुख्यालयों से संबंधित बीएलओ अपने बूथों पर सूची ले जाकर शनिवार की सुबह जनसामान्य के लिए प्रकाशित करेंगे। सूची प्रकाशित करने के लिए जिलाधिकारी अदिति सिंह ने सभी बीएलओ, सुपरवाइजरों, खंड विकास अधिकारियों एवं उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है। प्रशासन ने निर्धारित समय पर सूची प्रकाशित नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें