फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी धूप ने किया बेहाल      

Mon, 12 Jun 2017 09:59 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
गर्मी से राहत नहीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में हो रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। सोमवार को दिन भर हुई कड़ी धूप ने तापमान में इजाफा कर दिया है। भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल हो गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार को मौसम साफ रहने और तापमान में वृद्घि होने का अनुमान लगाया है।    
विज्ञापन


                   
सोमवार को सुबह के समय मौसम साफ रहा और धूप निकल आई। दोपहर आते-आते कड़ी धूप होने लगी। दोपहर के समय हो रही चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। कड़ी धूप से बचाव के लिए लोगों को गमछा व छाता का सहारा लेना पड़ा। दिन भर हुई कड़ी धूप से तापमान में वृद्घि दर्ज की गई है। शाम के समय सूरज की तपिश कम होने पर लोगों को गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग ने मंगलवार को मौसम साफ रहने और तापमान में वृद्घि होने का अनुमान लगाया है। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें