दो माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज पालिका के ठेका सफाई कर्मचारी सोमवार को सड़क पर उतर आए। करीब 200 सफाई कर्मियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए पालिका में प्रदर्शन किया। कार्य बहिष्कार से शहर में दोपहर बाद तक जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा रहा। कूड़ा नहीं उठने को लेकर मची हायतौबा के बाद पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष का भी कर्मियों ने घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान पता चला है कि सफाई कर्मियों का एक माह का वेतन ठेकेदार ने दबाए रखा है। फिलहाल पालिका अध्यक्ष व ईओ ने कर्मियों को दो दिन के भीतर भुगतान का आश्वासन दिया है।
अप्रैल माह से वेतन भुगतान नहीं मिलने से नाराज पालिका के करीब 200 ठेका सफाई कर्मी सोमवार को प्रदर्शन पर उतर पड़े। सुबह से सफाई कार्य का बहिष्कार करके पालिका में कर्मियों ने प्रदर्शन किया। कार्य बहिष्कार से शहर में जगह-जगह कूूड़े का ढेर लगा रहा। कूड़ा नहीं उठने से शहर में हायतौबा मच गई। सूचना पर पहुंचे पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल को भी सफाई कर्मियों ने घेर लिया। वेतन की मांग को लेकर नारेबाजी की। समाधान दिवस पर नगर पालिका पहुंचे जिलाधिकारी से भी मिलकर सफाई कर्मियों ने वेतन भुगतान नहीं होने की जानकारी दी।