फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने दिया दगा, किसान परेशान

Wed, 29 Jul 2015 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बारिश के दगा देने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। जिले में लगातार पांचवें दिन बुधवार को बारिश नहीं होने से धान की रोपाई का कार्य बाधित हो गया है। दिन में चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन



मौसम की बेरुखी से जिले के किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। बारिश नहीं होने से किसान खरीफ की मुख्य फसल धान की रोपाई करने के लिए भारी झंझावात झेल रहे हैं। लगातार पांचवें दिन बुधवार को भी बारिश नहीं हुई। सुबह के समय मौसम साफ रहने से धूप निकल आई। दोपहर के समय हो रही चिलचिलाती धूप ने आम जनजीवन बेहाल कर दिया। मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को आसमान में बादल रहने की संभावना है।

नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री  सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें