फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदामों नहीं पहुंचा एपीएल का अनाज

Wed, 22 Jul 2015 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्य गोदामों पर समय पर अनाज भेजने की प्रक्रिया जिले में फेल होती जा रही है। जुलाई माह में रोस्टर बीतने के बाद भी एपीएल योजना का अनाज नहीं पहुंच सका है। ऐसे में दो लाख से अधिक परिवार समय पर राशन पाने से वंचित हो जाएंगे।
विज्ञापन


विपणन अफसरों ने डीएम से तिथि बढ़ाने की मांग की है। शासन ने प्रत्येक माह के एक से 22 तारीख के बीच गोदामों में अनाज भंडारित कराने की व्यवस्था की है। भारतीय खाद्य निगम व यूपी कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड को जिला खाद्य एवं विपणन की ब्लॉक गोदामों को अनाज की बोरियां भंडारित कर सत्यापन कराने को कहा गया है।

जुलाई माह में एपीएल योजना का अनाज काफी देर से भेजा गया। नतीजा यह रहा कि लक्ष्य के सापेक्ष आधा गेहूं और चावल अभी भंडारित नहीं हो सका है। ऐसे में गुरुवार से कोटेदारों को अनाज का उठान देने की प्रक्रिया बाधित होनी तय मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें