सुल्तानपुर। कोरोना वायरस को लेकर उड़ रही अफवाहों पर डीएम, एसपी व सीएमओ ने सभी को सावधान किया है। संयुक्त रूप से तीनों अधिकारियों ने कहा कि लोगों को वायरस को लेकर सतर्क करने की जरूरत है, भयभीत होने की नहीं।
विज्ञापन
डीएम सी. इंदुमती ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस से एक भी व्यक्ति ग्रसित नहीं है। 27 लोग बाहर से आए थे। उनकी स्वास्थ्य विभाग की टीम से जांच कराई गई। जांच में सभी निगेटिव पाए गए हैं। कोई कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाया गया है।
कहा कि सभी को सावधान व सतर्क रहने की जरूरत है। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इसमें घबराने की जरूरत नहीं है। बताया कि बॉर्डर एरिया पर पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस के संबंध में प्रत्येक स्तर पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। डीएम ने जिले में मास्क व सेनिटाइजर की पर्याप्त उपलब्धता बताई। कहा कि मास्क व सेनिटाइजर की कालाबाजारी मिलने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी शिवहरी मीणा व सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने भी लोगों को सतर्क रहने पर जोर दिया।