फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

342 विद्यालयों में नहीं बंटा दूध

Wed, 12 Aug 2015 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों में दूध वितरण के मेन्यू की बुधवार को फिर खराब स्थिति सामने आई है। डीएम द्वारा 245 अधिकारियों से कराए गए 2447 विद्यालयों के निरीक्षण में 342 विद्यालयों में दूध का वितरण नहीं पाया गया। रिपोर्ट मिलने पर डीएम ने संबंधित अध्यापकों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश बीएसए को दिया है। हालांकि प्रशासन के कड़े रुख के बाद दूध वितरण का शिक्षकों के बहिष्कार का असर काफी कम दिखा।
विज्ञापन



प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों में बच्चों को बुधवार को मेन्यू के मुताबिक दूध वितरण की कराई गई जांच में फिर खामियां हाथ लगी है। डीएम अदिति सिंह की ओर से 245 अधिकारियों को लगाकर कराई गई जांच में 342 प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों में दूध का वितरण बच्चों में नहीं किया जाना मिला है। अधिकारियों ने 2447 विद्यालयों का निरीक्षण किया है। रिपोर्ट के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने 2105 विद्यालयों में दूध वितरण का दावा किया है। हालांकि रिपोर्ट को लेकर संशय बताया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो इसमें कुछ को बचाने का प्रयास किया गया है।

सूत्रों की मानें तो मंगलवार तक शिक्षकों के बहिष्कार के रुख को देखते हुए प्रशासन ने दूध वितरण कार्यक्रम में संबंधित ग्राम प्रधानों को भी लगा दिया था। प्रधानों की ओर दूध उपलब्ध कराने एवं शिक्षकों द्वारा उसे वितरित कराने की वजह से स्थिति में सुधार पाया गया है। शाम को बीएसए की रिपोर्ट मिलने के बाद जिलाधिकारी अदिति सिंह ने दूध का वितरण नहीं करा पाने वाले 342 विद्यालयों के अध्यापकों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया है। बीएसए रमेश यादव ने बताया कि संबंधित अध्यापकों का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। इधर, प्रशासन के कड़े रुख के बाद मंगलवार तक दूध वितरण के बहिष्कार पर अड़े शिक्षकों के रुख में काफी तब्दीली आ गई। बुधवार को शिक्षकों ने दूध वितरण में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें