कूरेभार। अयोध्या में परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा स्नान मेले के लिए जिले की पुलिस की ओर से जारी यातायात डायवर्जन का पहले दिन कोई खास असर नहीं दिखा। मंगलवार दोपहर तीन बजे तक कूरेभार चौराहे पर यातायात नियंत्रण की विशेष व्यवस्था नजर नहीं आई। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के मुजेश टोल प्लाजा पर भारी वाहनों को रोकने या डायवर्ट करने का इंतजाम नहीं था।
विज्ञापन
सुल्तानपुर और अयोध्या की ओर से भारी वाहन सामान्य रूप से गुजरते रहे। पुलिस ने 17 नवंबर दोपहर 12 बजे से 19 नवंबर सुबह छह बजे तक डायवर्जन लागू करने की सलाह दी थी। थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने बताया कि चौराहों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जाम की स्थिति नहीं रही और यातायात सामान्य रहा।