फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: निपुण परीक्षा 11 व 12 को होगी

Sat, 09 Sep 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्राइमरी व उच्च प्राइमरी स्कूलों में 11-12 सितंबर को निपुण एसेसमेंट टेस्ट होगा। इसके लिए परीक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि बच्चों को तकनीकी दिक्कत न हो और सरल एप पर ओएमआर शीट अपलोड की जा सके।
विज्ञापन



11 सितंबर को कक्षा एक से तीन तक और 12 सितंबर को कक्षा चार से आठ तक के बच्चे परीक्षा देंगे। कक्षा एक से तीन के विद्यार्थियों के लिए प्रति पांच छात्रों पर एक प्रश्नपत्र होगा जबकि कक्षा चार से आठ के बच्चों को अलग-अलग ओएमआर शीट और प्रश्नपत्र दिए जाएंगे।


कक्षा एक से तीन के विद्यार्थियों की स्टूडेंट्स आईडी शिक्षक भरेंगे। जिला समन्वयक प्रशिक्षण अपेक्षा त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा के लिए एसआरजी, एआरपी और शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। निदेशालय से यूट्यूब सेशन के जरिए शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। बीईओ दूसरे स्कूल के शिक्षकों को पर्यवेक्षक नामित करेंगे और वही केंद्र व्यवस्थापक भी होगा।
विज्ञापन



बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने बताया कि ओएमआर शीट भरने के लिए विद्यार्थियों को बालपेन दिया जाएगा। इसका खर्च कंपोजिट ग्रांट से उठाया जाएगा। परीक्षा शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें