सुल्तानपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी मोहल्ला निवासी अंजनी शर्मा का भाई सचिन शर्मा (20) बृहस्पतिवार सुबह किसी काम से साइकिल से रोडवेज स्टेशन के पास गया था। वहां से गुजर रहे एक बेकाबू ट्रक ने उसको रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। अंजनी शर्मा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।