फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवर अभियंता की तहरीर पर सात नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज। पीपरपुर पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के हारीपुर के समीप बच्चा चोर की अफवाह फैलाकर मजदूरों पर जानलेवा हमला करने के मामले में सात नामजद व 10-15 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस सभी नामजद समेत कुल नौ लोगों को हिरासत में लेने के साथ ही घटना में शामिल अन्य की पहचान कराने में जुटी है। शांति व्यवस्था के मद्देनजर मौके पर पुलिस बल तैनात है।
220 केवी सांगीपुर-सुल्तानपुर पारेषण लाइन में ट्रिपिंग होने पर रविवार को प्रतापगढ़ की एक फर्म के मजदूर अवर अभियंता अभिषेक कुमार की मौजूदगी में पीपरपुर थाना क्षेत्र के हारीपुर गांव के समीप अनुरक्षण कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन

इसी बीच शहरी गांव निवासी राकेश सिंह ऊर्फ बब्लू, रामहेत, शिवसरन तिवारी, सत्यानंद तिवारी, हृदयराम, परमानंद तिवारी व दीपक गुप्ता 10 से 15 अन्य लोगों के साथ मौके पर आकर काम बंद करने का दबाव बनाने लगे।
काम बंद न करने पर ये लोग मजदूरों पर हमलावर हो गए और दौड़ा-दौड़ाकर मारने लगे। इसी बीच किसी ने बच्चा चोर की अफवाह फैला दी। इस पर आसपास के ग्रामीण भी दौड़ पड़े।
मारपीट में नौ मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेटुआ पहुंचाया तो कुछ ग्रामीण वहां पहुंचकर भी बवाल करने लगे।
ग्रामीणों की उग्रता को देखते हुए सभी घायलों को संयुक्त जिला अस्पताल गौरीगंज पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया जबकि दो को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
रविवार देर रात पुलिस ने जेई की तहरीर पर सात नामजद व 10-15 अज्ञात के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर रात में ही सात नामजद समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें