सुल्तानपुर। रोडवेज बसों में परिचालकों की मनमानी रुक नहीं रही है। 16 जुलाई को लखनऊ मुख्यालय से आए प्रवर्तन दल ने कादीपुर मार्ग पर गोसाईगंज बाजार में रोडवेज बस की औचक चेकिंग की। जिसमें 17 यात्रियों में नौ यात्री बिना टिकट यात्रा करते पाए गए। जिसके चलते परिचालक पवन कुमार शुक्ला को कार्य से हटा दिया गया है। बीते 16 जुलाई को परिवहन निगम की अनुबंधित बस यूपी 44 टी- 5388 कादीपुर से सुल्तानपुर आ रही थी।
गोसाईगंज बाजार में परिवहन निगम मुख्यालय से आए प्रवर्तन दल गौरव वर्मा ने बस को रोककर औचक निरीक्षण किया। जिसमें सवार 17 यात्रियों में से नौ यात्री बिना टिकट के पाए गए।
इस पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक की ओर से परिचालक पवन कुमार शुक्ला को परिचालन कार्य से हटा दिया गया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश चंद्र यादव की ओर से जारी पत्र में अग्रिम आदेश तक इनसे बस का परिचालन न कराने का आदेश दिया गया है।