जयसिंहपुर/ लंभुआ (सुल्तानपुर)। जयसिंहपुर और लंभुआ तहसील में 4.56 करोड़ रुपये से उपनिबंधक कार्यालय बनेगा। शनिवार को प्रदेश के स्टाम्प व पंजीयन मंत्री रवींद्र जायसवाल दोनों उपनिबंधक कार्यालय का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
जयसिंहपुर में तहसील से थोड़ा पहले उपनिबंधक कार्यालय के लिए भूमि मिली है जबकि लंभुआ में तहसील से सटकर भूमि चिह्नित की गई है। भूमि मिलने पर दोनों उपनिबंधक कार्यालय के निर्माण के लिए शासन ने बराबर धनराशि स्वीकृति कर दी है। एक कार्यालय 2.28 करोड़ रुपये से बनाया जाएगा। सहायक महानिरीक्षक स्टाम्प धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि सुबह 11 बजे मंत्री दोनों उपनिबंधक कार्यालयों का एक साथ शिलान्यास करेंगे। इसके लिए दोनों विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों को भी आमंत्रित किया गया है।