फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एल-2 बनेगा बिरसिंहपुर का नवनिर्मित अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर के बिरसिंहपुर में बने नवनिर्मित 100 बेड के अस्पताल को एल-टू हॉस्पिटल बनाया जाएगा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए डीएम ने अस्पताल का निरीक्षण करते हुए तैयारी के निर्देश दिए हैं। जिले में पहुंचे अपर मुख्य सचिव के वापस होने के बाद जिलाधिकारी सी. इंदुमती ने रविवार को दोपहर बाद बिरसिंहपुर के नवनिर्मित 100 बेड के हॉस्पिटल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान खामियों को दूर करते हुए ठेकेदार को एक सप्ताह में अस्पताल को हैंडओवर करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि इसे एल-टू हॉस्पिटल बनाया जाएगा। उन्होंने सीएमओ को इसकी पूरी तैयारी व व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें