केएनआईटी में सेमिनार को संबोधित करते वक्ता। स्रोत- संस्थान
सुल्तानपुर। केएनआईटी के सेमिनार हॉल में बृहस्पतिवार को डिजिटल क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग और नवाचार इन्क्यूबेसन एंड स्टार्टअप फाउंडेशन की ओर से किया गया। इसका उद्देश्य छात्रों को आधुनिक तकनीक, डिजिटल बदलाव, नवाचार और स्टार्टअप से जुड़ी नई संभावनाओं के बारे में जानकारी देना था।
मुख्य वक्ता मोतीलाल नेहरू इंजीनियरिंग कॉलेज, प्रयागराज के डॉ. अशुतोष मिश्रा ने छात्रों को ऑटोकैड, थ्रीडी प्रिंटिंग, सीएनसी तकनीक, मॉडलिंग उपकरण जैसे आधुनिक यांत्रिक सॉफ्टवेयर और टूल्स के बारे में बताया। उन्होंने समझाया कि कैसे ये तकनीकें नए स्टार्टअप विचारों के साथ मिलकर भविष्य में उद्योगों में बड़े अवसर पैदा कर सकती हैं। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. अखिलेश चौहान, प्रभारी प्रो. अनिल कुमार और इन्क्यूबेसन प्रबंधक मयंक श्रीवास्तव ने भी छात्रों को नए विचारों पर काम करने, तकनीकी दक्षता बढ़ाने और उद्यमिता की ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
केएनआईटी में सेमिनार को संबोधित करते वक्ता। स्रोत- संस्थान