फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नवागत जिला जज सुनील कुमार ने ग्रहण किया पद भार

विज्ञापन
दीवानी न्यायालय परिसर का निरीक्षण करते नवागत जिला जज सुनील कुमार चतुर्थ। - फोटो : दीवानी न्यायालय परिसर का निरीक्षण करते नवागत जिला जज सुनील कुमार चतुर्थ।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला न्यायालय के नवागत जिला जज सुनील कुमार चतुर्थ ने बुधवार को पद भार ग्रहण किया। जिला जज ने अदालतों व कार्यालयों की व्यवस्था का जायजा लिया। न्यायालय परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह व सचिव दिनेश कुमार दूबे ने जिला जज से मुलाकात कर बार-बेंच की गरिमा को बनाए रखकर न्यायिक कार्यों के सुचारु संचालन का उन्हें भरोसा दिलाया। एडीजे संतोष कुमार, एडीजे राकेश पांडेय, राकेश यादव, नीरज श्रीवास्तव, सीजेएम नवनीत सिंह, कोर्ट मैनेजर एहतशाम खान सहित न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। जिला जज के आगमन की सूचना पर सुल्तानपुर व अमेठी के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी उनसे मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें