फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: किशोर को अगवा करने का आरोप, नाराज ग्रामीणों ने जाम किया मार्ग

विज्ञापन
दक्खिन गांव के नहर के पुल के निकट मार्ग पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : दक्खिन गांव के नहर के पुल के निकट मार्ग पर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
कुड़वार। भदहरा गांव में स्थित डेयरी पर बुधवार सुबह बाइक से दूध देने पहुंचे दो किशोरों के बीच विवाद हो गया। एक किशोर के पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। आरोप है कि उन लोगों ने दूसरे किशोर को अगवा कर जीप में बिठा लिया। इसका पता चलने के बाद उसके परिजनों ने जोगिया नगर में मार्ग जाम कर दिया। इसी बीच किशोर सकुशल थाने पर पहुंचा दिया गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन

रूपापुर निवासी नन्हें के मुताबिक, उनका पुत्र अमन मौर्य उर्फ महादेव (15) बुधवार सुबह बाइक से जोगिया नगर भदहरा डेयरी पर दूध देने गया था। उनका आरोप है कि वहां पर गजेहड़ी गांव का एक लड़का भी दूध देने बाइक से पहुंचा था। दोनों में बाइक हटाने के लिए कहासुनी हुई। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। आरोप है कि इसी बीच आरोपी ने अपने पिता को बुला लिया।
उसके पिता जीप लेकर मौके पर पहुंचे। वह जबरन अमन को जीप पर बिठाकर भाग निकले। यह जानकारी मिलने के बाद परिजन सहित अन्य ग्रामीणों ने जोगिया नगर पहुंचकर कुड़वार-सुल्तानपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। थोड़ी देर बाद अमन को आरोपियों ने कुड़वार थाने में पहुंचाया। जाम लगने की जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने अमन के सकुशल मिलने की जानकारी परिजनों को देकर जाम खुलवाया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें