फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नवागत बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने संभाला काम

Wed, 03 Jul 2024 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नवागत बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया। यहां बीएसए रहीँ दीपिका चतुर्वेदी को रायबरेली डायट वरिष्ठ प्रवक्ता पद के लिए रिलीव कर दिया गया। चार्ज लेने के बाद बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने खंड शिक्षाधिकारियों और कार्यालय स्टाफ के साथ बैठक कर औपचारिक मुलाकात की।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि कार्यालय में कार्यरत स्टॉफ समय पर पत्रावलियों का निपटारा करे। समय सीमा के भीतर शिक्षकों की शिकायतों व उनसे संबंधित कार्यों का संपादन किया जाएगा। शिक्षकों से कहा कि सभी शिक्षक समय से स्कूल पहुंचें और बच्चों को शिक्षा दें। प्राथमिक शिक्षक संघ, शिक्षामित्र संघ समेत अन्य शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने कार्यालय पहुंचकर नवागत बीएसए का स्वागत किया।

स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, प्रमोद कुमार दूबे, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार, जिला महामंत्री राम प्रसाद मिश्र, जिला कोषाध्यक्ष धनंजय यादव, जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र शुक्ला, मो. नकी ,राजदेव मीडिया प्रभारी वल्दीराय, अवधेश पाण्डेय, मो. रईस खान, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे। शाम को शहर के होटल में निवर्तमान बीएसए दीपिका चतुर्वेदी के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कार्यालय के स्टाफ, बीईओ व नवागत बीएसए भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें