फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मिले डेंगू के आठ मरीज, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में संक्रामक बीमारियों ने पांव पसार दिए हैं। एक पखवारे में हुई जांचों में जिले में डेंगू के आठ और मलेरिया के 17 सक्रिय केस मिले हैं। डेंगू और मलेरिया के मरीजों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। महकमा कुड़वार, धम्मौर और भदैंया क्षेत्र में एंटी लार्वा का छिड़काव करा रहा है।
विज्ञापन

सितंबर शुरू होते ही जिले में लोग मच्छर जनित बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं। युवाओं से लेकर बच्चे तक बुखार से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। पीड़ितों की जांच में डेंगू और मलेरिया के मरीज भी मिल रहे हैं। पिछले एक पखवारे में आठ लोग डेंगू और 17 लोग मलेरिया से पीड़ित मिले हैं। डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय हो गया है।
जिला अस्पताल में पेइंग वार्ड को डेंगू के मरीजों के लिए आरक्षित किया गया है। मलेरिया से पीड़ित लोगों को चिकित्सक दवा देकर घर पर ही आराम करने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही आशा बहुएं संबंधित गांवों में जाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक कर रही हैं। सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि जिला अस्पताल में प्रबंधन वार्ड बनाया गया है। सीएचसी व पीएचसी पर सभी चिकित्सकों को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी बंशीलाल ने डेंगू व मलेरिया रोग के लक्षण, बचाव और इलाज के बारे में बताया कि कि डेंगू एडीज एजिप्टाइ मच्छर के काटने से होता है। लोगों को मच्छरों से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें