फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर-वाराणसी फोरलेन के निर्माण की बाधा दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी ने कहा कि सुल्तानपुर-वाराणसी फोरलेन के निर्माण की बाधा को दूर कर लिया गया है। कार्यदायी संस्था गायत्री कंस्ट्रक्शन कंपनी को ब्लैक लिस्टेड करके नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन

दिसंबर तक मार्ग को पूरा कराने का निर्देश केंद्रीय मंत्रालय की ओर से दिया गया है। रविवार को लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि अमहट में करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपये से प्लाई ओवर निर्माण की मंजूरी मिल चुकी है।
चौपाल में सांसद ने कहा कि सांसद के रूप में मैं अपने किए कार्यों का हिसाब देने जनता के बीच में आती हूं। एक मां के रूप में ज्यादा से ज्यादा दिलचस्पी लोगों की व्यक्तिगत समस्याएं निपटाने पर होती है। बताया कि लोगों की समस्याओं को देखते हुए लंभुआ कस्बे में प्रत्येक बुधवार को जनता दरबार लगाया जाएगा। इसमें उनके प्रतिनिधि समेत अन्य मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

कोइरीपुर रेलवे स्टेशन पर शटल एक्सप्रेस के ठहराव व सुल्तानपुर से वाराणसी तक मेमो ट्रेन चलाने के लिए रेलवे विभाग को पत्र लिखा गया है। मौके पर विधायक विनोद सिंह, विजय त्रिपाठी, रणजीत कुमार, विजय सिंह रघुवंशी, राजेंद्र वर्मा, संजय मिश्र, डॉ. हीरालाल मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे।
किया नौका विहार, अधिकारियों पर जताई नाराजगी
इसके पहले शहर स्थित आवास पर सांसद ने लोगों से मुलाकात कर लोगों की समस्याएं सुनीं। डीएम समेत अन्य अधिकारियों को फोन करके समस्याओं का तत्काल निराकरण करने को कहा। अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए सांसद ने कहा कि जो समस्याएं चार दिन में निस्तारित हो सकती हैं उन्हें चार माह क्यों लटकाया जा रहा है। इस दौरान सांसद ने दुबौली गांव में बने कमल सरोवर में नौका विहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें