दंगल प्रतियोगिता में दांव आजमाते पहलवान। स्रोत- आयोजक
लंभुआ। भाजपा नेता हनुमान प्रसाद सिंह के जन्मदिन पर एक निजी महाविद्यालय मथुरा नगर में हुई दंगल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बृहस्पतिवार शाम नेपाल की महिला पहलवान रूबी थापा और राजस्थान के पुरुष पहलवान पंकज राज में जोर आजमाइश हुई।
कांटे के मुकाबले में नेपाल की रूबी थापा ने राजस्थान के पहलवान पंकज राज को हरा दिया। प्रतियोगिता में कई राज्यों के पहलवान शामिल हुए थे। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, विधायक सीताराम वर्मा, राज बाबू उपाध्याय, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने विजयी रूबी थापा को सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. एके सिंह, मनीष प्रताप सिंह, विपिन सिंह, डॉ. अखिलेश सिंह, प्रदीप सिंह, रविंद्र सिंह, वेद प्रकाश सिंह, अवनीश सिंह, मल्ले सिंह, राकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। दंगल के आयोजक प्राचार्य डॉ. अवनीश कुमार गुड्डू ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।