फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: यात्री सुविधाओं पर लापरवाही भारी

Thu, 23 Jan 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर बंद पड़ा एस्केलेटर
विज्ञापन
सुल्तानपुर। महाकुंभ मेले को लेकर बस और रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए किए इंतजाम के दावे बुधवार को धरातल पर नदारद दिखे। रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर बंद मिला, प्लेटफार्म नंबर एक से बाहर निकलने के लिए दो मार्गों में एक बंद मिला। वहीं, बस स्टेशन पर महाकुंभ के लिए बने कंट्रोल रूम में कोई कर्मचारी नहीं था। बसोें की लाइव लोकेशन के लिए एलईडी डिस्प्ले निष्प्रयोज्य पड़ा है।
विज्ञापन

.....
दृश्य एक
कंट्रोल रूम से नदारद रहे कर्मी
स्थान -सुल्तानपुर डिपो
समय : 01:10 बजे

डिपो में बनाए गए कंट्रोल रूम में कोई कर्मचारी नहीं था। कई यात्रियों को यहां से निराश लौटना पड़ा।इनसेट
एलईडी डिस्प्ले में नहीं शो होती बसों की लोकेशन
स्थान- सुल्तानपुर डिपो
समय: 01:07 बजे

डिपो में लगे एलईडी डिस्प्ले पर बसों की लोकेशन नहीं दिखती। इस पर सिर्फ विज्ञापन चल रहा था। ऐसे में यात्री बसों की जानकारी के लिए इधर-उधर भटक रहे थे।
.
दृश्य दो

फिर बंंद हुआ रेलवे स्टेशन का मुख्य प्रवेश द्वार

स्थान: रेलवे स्टेशन

समय: 03:41 बजे



महाकुंभ स्नान को लेकर रेल प्रशासन ने दो दिन पहले पुराने प्रवेश द्वार को खुलवा दिया था। बुधवार को प्रवेश द्वार दोबारा बंद करवा दिया गया। यात्री फुुट ओवरब्रिज के पास बने संकरे रास्ते से निकलने को मजबूर रहे।
.................
दृश्य तीन
सीढि़यों का लेना पड़ रहा सहारा
स्थान-रेलवे स्टेशन
समय: 03:45 बजे

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के उत्तरी छोर पर लगा एस्केलेटर बंद था। वहां मौजूद यात्रियों ने बताया कि उन्हें प्लेटफार्म नंबर दो से एक पर आने के लिए सीढि़यों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

दुरुस्त होगी व्यवस्था
रोडवेज परिसर में बने कंट्रोल रूम में हमेशा कर्मचारियों को मुस्तैद रहने के लिए कहा गया है। किसी आवश्यक कार्य की वजह से कर्मचारी हट गया होगा। एलईडी डिस्प्ले का संचालन जल्द शुरू होगा।
- विनोद शुक्ल, एआरएम।

खुलवाया जाएगा प्रवेश द्वार
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए पुराना रास्ता खोल दिया गया था। इंजीनियरिंग विभाग से बात कर फिर से प्रवेश द्वार खोलवाया जाएगा। एस्केलेटर के लिए इलेक्ट्रिकल विभाग जिम्मेदार है।- बीएस मीना, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें