फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कॅरिअर की सही राह दिखाएगा एनसीईआरटी का डिप्लोमा

Tue, 27 Oct 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विद्यार्थियों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुरूप कॅरिअर चुनने में मदद करने के लिए एनसीईआरटी ने वर्ष 2027 के एक वर्षीय गाइडेंस एंड काउंसिलिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी छह नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

जनवरी से दिसंबर 2027 तक चलने वाले इस पाठ्यक्रम में छह माह का दूरस्थ अध्ययन, तीन माह का प्रशिक्षण और तीन माह की इंटर्नशिप शामिल है। अजमेर, भोपाल, भुवनेश्वर, मैसूरु और शिलांग स्थित क्षेत्रीय शिक्षा संस्थानों को अध्ययन केंद्र बनाया गया है। प्रत्येक केंद्र पर 50 सीटें निर्धारित हैं। पात्र सेवारत शिक्षक, शिक्षक-प्रशिक्षक, विद्यालय प्रशासक और निर्धारित शैक्षिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। श्रेणी के अनुसार शुल्क छह हजार से 30 हजार रुपये तक है। डीआईओएस सूर्य प्रकाश सिंह ने कहा कि प्रशिक्षित शिक्षक विद्यार्थियों को विषय चयन, उच्च शिक्षा, प्रवेश परीक्षाओं और कॅरिअर के विभिन्न विकल्पों के बारे में सही मार्गदर्शन दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें