फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बच्चों की सोच को पंख देगा राष्ट्रीय आविष्कार अभियान

Mon, 22 Sep 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की वैज्ञानिक सोच, तर्कशक्ति और समस्या समाधान क्षमता को पंख देने के लिए इस बार राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसका उद्देश्य बच्चों को किताबों तक सीमित न रखकर प्रयोगात्मक शिक्षा से जोड़ना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत परिषदीय उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों (कक्षा 6 से 8) के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता सितंबर के चौथे शनिवार को होगी। यहां चयनित बच्चों को ब्लॉक स्तर पर मौका मिलेगा। ब्लॉक स्तर पर मुकाबला अक्तूबर के तीसरे शनिवार को होगा, जबकि जिले से आगे राज्य स्तर तक प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही बच्चों को विज्ञान प्रयोगशाला उपकरण, माइक्रोस्कोप, टेलीस्कोप और मॉडल के जरिए प्रयोगात्मक शिक्षा से जोड़ा जाएगा।
अभियान की खास बात यह है कि प्रदर्शनी में स्थानीय विज्ञान क्लब, कृषि विश्वविद्यालय, तकनीकी संस्थान और ओडीओपी इकाइयों को भी जोड़ा जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक ब्लॉक से 100 बच्चों को एक्सपोजर विजिट के तहत वैज्ञानिक संस्थानों, उद्योगों और शोध केंद्रों का भ्रमण कराया जाएगा। प्रतियोगिता के स्वरूप के तहत प्रत्येक विद्यालय से चयनित तीन छात्र ब्लॉक स्तर पर बहु विकल्पीय परीक्षा देंगे। इसमें टॉप 25 प्रतिभागियों के बीच टीम बनाकर विज्ञान प्रतियोगिता कराई जाएगी। इनमें से 5 बच्चों को जिला स्तर और उसके बाद राज्य स्तर तक जाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


इस पहल से जिले के बच्चों में वैज्ञानिक सोच का विकास होगा। यह प्रतियोगिता बच्चों को बड़ा मंच देने के साथ-साथ उनकी छिपी प्रतिभा को निखारने का सुनहरा अवसर साबित होगी।
विज्ञापन

उपेंद्र गुप्ता, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें