फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: शिक्षक दंपती हत्याकांड में नार्को टेस्ट की अर्जी खारिज

Wed, 18 Nov 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शिक्षक दंपती की हत्या के मामले में जेल भेजे गए आरोपी आशीष यादव और राकेश यादव का पॉलीग्राफ व नार्को टेस्ट कराने के लिए विवेचक दीपेंद्र विक्रम सिंह की तरफ से सीजेएम कोर्ट में दी गई अर्जी पर मंगलवार को सुनवाई हुई। विवेचक ने मृतका विनीता सिंह की मोबाइल एवं वादी के जरिये घटना में अन्य आरोपियों की संलिप्तता होने का संदेह व्यक्त किए जाने पर हकीकत का पता लगाने के इरादे से टेस्ट कराने की अनुमति मांगी।
विज्ञापन

वहीं, बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने करीबियों को जान बूझकर फंसाने व परेशान करने के इरादे से अर्जी देना बताते हुए पॉलीग्राफ व नार्को टेस्ट कराने पर असहमति जताई। सीजेएम नवनीत की अदालत ने विवेचक की अर्जी को निराधार मानते हुए खारिज कर दी है। कादीपुर कोतवाली के कुम्ही डड़िया गांव में 29 सितंबर की रात शिक्षक मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता सिंह की हत्या कर दी गई थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें