लंभुआ। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के तहत विधायक खेल स्पर्धा शनिवार को लंभुआ विधानसभा के सर्वोदय इंटर कॉलेज मैदान में हुई। कबड्डी सब जूनियर और जूनियर बालिका दोनों वर्गों में खुदौली को हराकर नरायणपुर विजेता बनी।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि पंकज वर्मा और विशिष्ट अतिथि भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह व क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर रहे।
बालक वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में 400 मीटर की दौड़ में राबिन प्रथम रहे। बालिका वर्ग में 400 मीटर की दौड़ में पूजा पाल ने बाजी मारी। सीनियर वॉलीबॉल में लंभुआ विजेता रहा। 800 मीटर बालिका दौड़ में आयुषी प्रथम रहीं। सीनियर बालक 1500 मीटर दौड़ सतीश गौड़ प्रथम व सब जूनियर बालक 100 मीटर में राजबहादुर प्रथम रहे। जूनियर बालिका 100 मीटर दौड़ में नेहा प्रथम रहीं। जूनियर बालक कबड्डी में भदैंया विजेता व चौकिया उपविजेता बनी।
सीनियर बालक कबड्डी में चौकिया गांव की टीम विजेता व चौकिया इंटर कॉलेज की टीम उपविजेता रही। कबड्डी सीनियर बालिका में सर्वोदय इंटर कॉलेज की बालिका टीम विजेता रही। प्रतियोगिता का संचालन पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी आरबी पांडेय व नन्हकू वर्मा ने किया। निर्णायक मुनेंद्र मिश्रा, चित्रसेन सिंह, उमेश पांडेय, ओपी कनौजिया अखिलेश सिंह रहे।
जिला युवा कल्याण अधिकारी मयंक पटेल ने बताया कि बची हुई प्रतियोगिता रविवार को संपन्न कराई जाएगी। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सिंटू सिंह, विवेक कुमार सिंह, सुरेश कुमार, नंदिनी, विष्णु शंकर, गौरव, सर्वोदय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गुलाब सिंह, एलके दुबे, प्रदीप, शेर बहादुर सिंह, रमाकांत यादव, बृजेश, महेंद्र यादव, चांद मोहम्मद आदि मौजूद रहे।