फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नंदिनी मंडल स्तरीय कला उत्सव में अव्वल

Sat, 20 Sep 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जीजीआईसी की छात्रा नंदिनी ने अयोध्या में आयोजित कला उत्सव के तहत एकल शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता 18 सितंबर को अयोध्या के जीआईसी में हुई थी। नंदिनी अब राज्य स्तर पर एकल शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। छात्रा नंदनी को राजकीय इंटर कॉलेज, अयोध्या के प्रधानाचार्य ने प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इसके अलावा केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की कुमकुम जोरिया, आरती गौतम, प्रिंसी यादव, शिखा गौतम ने लोकनृत्य प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इकरा फातिमा, पूजा मौर्या, नेहा ने लोकगीत समूह गायन में तीसरा, स्वदेशी खेल-खिलौने प्रतियोगिता में कोमल यादव, नंदनी गौतम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या डॉ. पल्लवी सिंह, संगीत शिक्षिका डॉ.बबीता जैन, सुनीता देवी सरोज और ऋतु झा ने छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें