फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: भेजा गया 23 मंडलों में अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि के दावेदारों का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव में मंडल अध्यक्षों के पद पर पहले दिन निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति नहीं बन सकी। मंडल अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधि के पद पर रविवार को शुरू हुई प्रक्रिया में सहमति नहीं बनने पर निर्णय 19 या फिर 20 दिसंबर को आएगा। मोतिगरपुर मंडल का चुनाव सोमवार को कराया जाएगा।
विज्ञापन

पार्टी की ओर से रविवार को 23 मंडलों में चुनावी प्रक्रिया कराई गई। सभी जगहों पर मंडल अध्यक्षों व जिला प्रतिनिधि के दावेदारी की होड़ रही। नगर में मंडल अध्यक्ष के लिए 10 नामांकन आए। अधिकांश मंडलों में दोनों पद के लिए एक से अधिक नामांकन आने पर निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति नहीं बन सकी।
पार्टी के चुनाव अधिकारियों ने सदस्यों के सुझाव लिए। पार्टी की ओर से आम सहमति बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सहायक जिला चुनाव अधिकारी आनंद द्विवेदी ने बताया कि दावेदारों की सक्रियता के हिसाब से पार्टी की ओर से निर्णय लिया जाएगा। 26 या 27 दिसंबर को जिलाध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें