फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 1.87 करोड़ की लागत से बनेगा दो किमी लंबा नाला

Sun, 15 Nov 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के शास्त्रीनगर, ओमनगर, पयागीपुर और नरायनपुर में जलभराव की समस्या दूर करने के लिए नगर पालिका ने पक्का नाला बनाने का काम शुरू करा दिया है। पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को नरायनपुर में औपचारिक भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष ने बताया कि जल निकासी योजना के तहत दो किलोमीटर लंबे इस नाले के निर्माण पर लगभग 1.87 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। रेलवे लाइन के नीचे से होकर गुजरने वाला पुराना नाला कई स्थानों पर कच्चा और जर्जर है, जिससे बारिश के मौसम में आसपास के इलाकों में जलभराव की समस्या उत्पन्न होती थी। नाले का निर्माण होने से शास्त्रीनगर, ओमनगर, पयागीपुर और नरायनपुर की जलनिकासी व्यवस्था बेहतर होगी। बारिश के दौरान पानी की निकासी सुगम होने से निचले इलाकों और गड्ढों में पानी भरने की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है। इस मौके पर सभासद अखिलेश मिश्र, गिरीश कुमार मिश्र, श्रवण सिंह, लालेन्द्र सिंह, पवन मौर्य, पुष्कर तिवारी, मो. तारिक, सहायक अभियंता संतोष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें