फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 33 एएनएम का 12 दिवसीय प्रशिक्षण पूरा

Sat, 04 Feb 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए नवनियुक्त 33 एएनएम का 12 दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हो गया। एक साथ जिले को 33 एएनएम मिलने से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली सभी एएनएम को प्रमाणपत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली एएनएम अब स्वास्थ्य विभाग का अंग बन गई हैं। इससे मातृ एवं शिशु मृत्यु की दर को भी कम करने में सफलता मिलेगी। एएनएम को प्रशिक्षण डॉ. शोभित चिकित्सा अधिकारी, सुजीत मौर्य जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता, राममिलन प्रजापति स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, प्रिया चौधरी नर्स मेंटर आदि ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें