फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: चार साल के मासूम की मौत का रहस्य बरकरार

Fri, 29 Nov 2024 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में चार साल के बच्चे की मौत के रहस्य पर अभी पर्दा पड़ा है। बृहस्पतिवार की देरशाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। एसपी सोमन बर्मा ने बताया कि बच्चे की स्वाभाविक मौत की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।  परिवार की ओर से भी देर शाम तक कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन


मासूम मंगलवार दोपहर मदारी का खेल देखने निकला था। 24 घंटे बाद घर से करीब 700 मीटर की दूरी पर गड्ढे में उसका शव मिला था। अर्जुनपुर गांव निवासी देवी सहाय का पुत्र अमतेश (04) मंगलवार को घर के सामने खेल रहा था। दोपहर के समय गांव में एक मदारी आया। खेल देखने के लिए वह आसपास के बच्चों के साथ चला गया। अमतेश की मां पूजा उस समय स्वयं सहायता समूह की बैठक में शामिल होने इटकौली गई थी। घरवालों की मानें तो जब अमतेश घर से बच्चों के साथ निकला, वह नहीं लौटा तो दादा-दादी भी परेशान हो गए। मां ने गोसाईगंज थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें