फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक से सरसों का तेल चोरी

Thu, 06 Aug 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कूरेभार। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के मुजेश टोल प्लाजा के पास खड़े ट्रक से सोमवार रात तिरपाल और रस्सी काटकर सरसों तेल के करीब 150 डिब्बे चोरी हो गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के गुलाबपुर कल्होर पाछा निवासी ट्रक चालक धर्मपाल सिंह के मुताबिक वह ट्रक से जयपुर से सरसों तेल के 2,355 डिब्बे पूर्णिया (बिहार) लेकर जाने के लिए निकले थे। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते से वह जा रहे थे। आरोप है कि सोमवार रात 12 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के कूरेभार के पास मुजेश टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर पहुंचते ही उन्हें नींद आ गई थी। उन्होंने ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर दिया और सो गए थे। चालक के मुताबिक बुधवार तड़के साढ़े तीन बजे हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने जगाकर बताया कि ट्रक का तिरपाल और रस्सी काटे गए हैं। जांच करने पर ट्रक से करीब 150 डिब्बे सरसों तेल गायब मिले। कूरेभार थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें