फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से किया विवाह, कूड़ाधाम मंदिर में लिए सात फेरे

विज्ञापन
धम्मौर के कूड़धाम पर एक-दूसरे को वरमाला पहनाते वर-वधू। - फोटो : धम्मौर के कूड़धाम पर एक-दूसरे को वरमाला पहनाते वर-वधू।
विज्ञापन
धम्मौर। एक मुस्लिम युवती ने शनिवार को अपने परिवार की रजामंदी से हिंदू युवक से विवाह रचाया। मौनी महाराज के नेतृत्व में कूड़धाम मंदिर में चल रहे 551 कुंडीय महायज्ञ में सात फेरे लेकर नई जिंदगी की शुरुआत की। शादी के बाद मुस्लिम युवती ने अपना नाम बदलकर जाह्नवी सिंह रख लिया।
विज्ञापन

मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के पिंडारा गांव निवासी राज सिंह का उनके गांव के पास की रहने वाली साजमा से वर्ष 2023 में प्रेम संबंध हो गया। दो वर्ष बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया। शादी के लिए धर्म आड़े आ रहा था। तब राज सिंह ने सगरा पीठाधीश्वर मौनी महाराज से मदद मांगी। शारदीय नवरात्र में मौनी महाराज के नेतृत्व में राष्ट्र रक्षा के निमित्त चल रहे 551 कुंडीय महायज्ञ के मौके पर मंदिर परिसर में वैदिक रीति-रिवाज से शादी संपन्न हुई। साजमा ने जाह्नवी सिंह बनकर राज के साथ अग्नि के सात फेरे लिए। शादी के लिए राज सिंह के परिजन सहमत थे, लेकिन युवती के परिजन नाखुश थे। दोनों के परिवार वाले मौके पर नहीं आए थे। मौनी महाराज ने बताया कि धर्म की अड़चन को दूर कर मंदिर में प्रेमी युगल की शादी संपन्न करवाई गई। क्षत्रिय महासभा से प्रचार मंत्री गजेंद्र प्रताप सिंह के साथ दर्जनों समर्थकों और स्थानीय ग्रामीणों ने साक्षी की भूमिका निभाते हुए नवदंपती को सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें