फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: डीजे बजाने को लेकर बरातियों पर हमला, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। चांदा क्षेत्र के छापर गांव में एक शादी समारोह के दौरान बृहस्पतिवार रात डीजे पर डांस करने को लेकर घरातियों-बरातियों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि घरातियों ने हमला कर दिया जिसमें पांच युवक घायल हो गए। घायल में एक बराती ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। अन्य घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिवगढ़ क्षेत्र के भरखरे गांव निवासी लवकुश के पुत्र रामविशाल की बरात बृहस्पतिवार शाम चांदा के छापर गांव निवासी रामशकल के घर गई थी। बरातियों की आवाभगत करने के बाद घरातियों ने उन्हें द्वार पूजा के लिए बुलाया। द्वार पूजा के लिए जाते समय बराती डीजे पर डांस करने लगे। इस दौरान उनकी घरातियों से कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर घरातियों ने डीजे पर डांस कर रहे बरातियों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में अनिल कुमार (28) निवासी भरखरे थाना शिवगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया। चार अन्य बरातियों को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलते ही एसओ चांदा रवि कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां गंभीर रूप से घायल अनिल कुमार को चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
परिजन अनिल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसओ ने बताया कि मृतक के पिता रमेश कुमार की तहरीर पर घराती पक्ष के दीपक, संजय समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें