फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सड़क पार कर रहे युवक को बस ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी विनोद कुमार (33) बुधवार को गोसाईंगंज के बसौढ़ी गांव में बोरिंग करने के लिए गया था। रात करीब आठ बजे विनोद बसौढ़ी के पास अयोध्या-प्रयागराज हाइवे पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से विनोद को जिला अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई थी। हादसे के बाद पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। ग्रामीणों के मुताबिक मजदूरी करने वाले विनोद कुमार के परिवार में पत्नी रंजना, बेटा रियांश (5) और अयांश (1) हैं। पति की मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें